मौ शुऐब/धामपुर!! शादी की तारिख तय होने और लडका व लड़की पक्ष द्वारा शादी कार्ड वितरित होने के बाद भी बारात नहीं आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पुराना धामपुर निवासी सिरज़ुद्दीन अंसारी कि पुत्री अफसाना खातून की शादी नगीना क्षेत्र के चंदन वाला निवासी मौहम्मद साबिर अंसारी पुत्र सलीम अहमद के साथ 22 नवम्बर 2019 को होना तय हुई थी। मगर दहेज की मांग पूरी न होने के कारण बारात नहीं आई। लड़के पक्ष द्वारा लड़की पक्ष से दहेज में i20 या स्वीट डिजायर कार की मांग करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि तय तारिख पर बारात नहीं आ पाई। शादी की खुशियां गमों में बदल गई। लड़की पक्ष से बात करने के लिए आए दुल्हे के सगे भाई को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस दुल्हे के भाई को थाने में ले आई है। क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।