ऋषि त्यागी/बिजनौर!! कोतवाली देहात तहसील नगीना ज़िला बिजनौर निवासी प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विकास वेल्फ़ेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश शमीम अख़्तर ने प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी एम०एल०सी० विध्या सागर सोनकर के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन की मज़बूती को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उतर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष तनवीर रिज़वी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लवली रिज़वी एवं प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विकास वेल्फ़ेयर सोसाइटी माहीरा नकवी से मिलने के उपरांत भाजपा पार्टी में सम्मिलित होने का फ़ैसला लिया। चौधरी अख़्तर खान ने पहले प्राथमिक ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की उसके बाद एक दिन में 1000 लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलवाकर आज प्रदेश कार्यालय सदस्यता अभियान के तहत ज़िम्मेदारी लेने प्रदेश कार्यालय पहुँचे। उन्होंने कहाँ कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास नारे से प्रभावित हो कर एवं मुख्यमंत्री योगी अदित्या नाथ के कुशल नेतृत्व एवं सशक्त प्रतिनिधित्व को महसूस करते हुए मैं इंशाल्लाह सदस्यता अभियान के अंतर्गत हज़ारों की संख्या में नए सदस्य पार्टी से जोड़ कर बिजनौर शहर के साथ साथ पश्चमी उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक अल्पसंख्यक सदस्यता में अपनी भूमिका पेश करूँगा। प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहंदी उल हसन भी मौजूद रहे।