फरीदाबाद!! 29 अगस्त 2019 को बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 जाट भवन पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट एवं शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती ट्रस्ट द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गयी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनकी योग्यता को देखते हुये उन्हें विश्व भर में हॉकी का जादूगर भी कहते थे। ध्यानचंद के पहले कोच का नाम भोले तिवारी था चूँकि आर्मी में कार्यरत होने के कारण उनके पास हॉकी खेलने का समय नहीं होता था पर फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और उस समय वे रात को चाँद की रोशनी में हॉकी खेला करते थे। उनको 21वर्ष की उम्र में उन्हें न्यूजीलैंड जा रही भारतीय टीम में चुना गया था। इस खेल में भारत ने 21 में 18 मैच जीते। राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट नीरज भारद्वाज ने बताया कि 1932 में भारतीय टीम ने 37 मैच खेले और 338 गोल किये जिसमें से 133 अकेले ध्यान चंद ने किये थे। इनमें से 11 पर ध्यानचंद का नाम लिखा था। इंटरनेशनल मैचों में 300 गोल का रिकॉर्ड भी ध्यानचंद के खाते में ही जाता है। ट्रस्ट की तरफ भजन कीर्तन कर के 383 बुजुर्ग महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि हम सभी को बड़े बूढ़े माँ और बाप और गुरुजन की सेवा करनी चाहिए हमारे ऊपर माँ बाप का आशीर्वाद होता है तो भगवान भी हमारे साथ होते हैं। हमने ट्रस्ट के माध्यम से एकपहल शुरुआत की है। इस मौके पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुबलेश मलिक, राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री, ह्रदयेश सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष मधु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नीलम तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव सुष्मिता भौमिक, प्रदेश अध्यक्ष संगीता नेगी, सुषमा तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ महेंद्र भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार साह, ट्रस्टी विमलेश देवी, राजीव गुप्ता, बबलू चौधरी,पवन सौरोत, राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर लखन रावत, उपाध्यक्ष बंटी कोहली, विक्की अनेजा जीतेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, अतुल राठौर, टिंकू अग्रवाल, वशिस्ट सिंह, करन बीर सिंह, मनीषा देवी, जिला अध्यक्ष राजन कुमार, जिला सचिव शिव शंकर राय, जिला सचिव वशिष्ठ प्रसाद श्रीवास्तव, रुपन देवी, पुष्पेंद्र सिंह राजेश शर्मा और शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, भवि चंद, डॉ एम एस उपाध्याय, पं तरसेम वत्स, सुनील कौशिक, समाज सेवी बहन राजबाला शर्मा, मंजू, राजेश, आदि बहुत से कार्य कर्ता उपस्थित रहे l