हृदयेश सिंह/फरीदाबाद!! 1 नवम्बर 2019 ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री हृदयेश सिंह ने बताया कि लौह महिला इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सरकारी स्कूल तिरखा कॉलोनी बल्लबगढ़ में 9 महान महिला विभूतीयों को लौह महिला स मान से समानित किया गया और इस मौके पर लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जंयती भी मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष मधु शर्मा ने की व आयोजन राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट के पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर लघु नाटक पेश किये। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिये गर्व का समय है कि दुनिया की महान लौह महिला स्व. इन्दिरा गांधी व लौह पुरूष स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि और जंयती एक ही दिन में होती और आज इस मौके पर हम देश की इन महान महिला विभूतीयों को लौह महिला स मान से स मानित कर रहे हैं जो अपने अपने क्षैत्र में महान कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय सचिव नीलम शर्मा ने कहा कि स्व. इन्दिरा गांधी जिन्हे दुनिया आरयन लेडी यानी लौह महिला के नाम से जानती है और आज जिन महान महिलाओं को इस स मान से स मानित किया है उन्होने अपने महान कार्यों से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय सचिव सुष्मिता भौमिक ने देश की दो महान विभूतीयों इन्दिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि इस दिन इस महान महिला सेविकाओं को सम्मान की बधाई। लौह महिला सम्मान से कोषाध्यक्ष मधु शर्मा, दुबई यूएई की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोम्या कोरल, राष्ट्रीय सचिव नीलम शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुष्मिता भौमिक, ट्रस्टी विमलेश देवी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संगीता नेगी, मनीषा देवी, बेबी देवी, पूनम चौधरी, उर्मिला फौजदार आदि को सम्मानित किया गया।