संदीप उपाध्याय/गढ़ी पुख्ता!! क्षेत्र गढ़ी अब्दुल्ला खान के स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में महिलाओं की जांच कराई गई। जिसमें गढ़ी अब्दुल्ला खान व जाफर पुर गांव की महिलाओं ने अपनी जांच कराई। डॉ रितिका का कहना है कि महिलाओं के वजन की जांच, खून की जांच, कराई जा रही है। जिसमें समय रहते महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य का पता चलता रहे। कोई भी महिला घातक बीमारी का शिकार ना हो डॉ रितिका ने यह भी बताया कि प्रत्येक महीने की 9 तारीख को यह जांच होती रहेगी। शहनाज, जेबा, आरसी, शिवानी, रविता, अंजू, बबली, आसमा, जूली देवी, साजिया, हिना, खुर्शीदा, नूरजहां, शहजादी आदि महिलाएं ने अपनी जांच कराई।