सईद अहमद/पीलीभीत!! विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास मिले सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताते हुए पति पर ताने मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए,हालांकि अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम में राहुल शुक्ला के मकान में नीरज सक्सेना उर्फ नेहा पत्नी आशीष सक्सेना किराए के मकान में रहती है। उनका पति फाइनेंस कंपनी में काम करता है। शुक्रवार सुबह आशीष रोज की तरह ऑफिस में गए थे। पीछे से दोपहर 12 बजे नेहा के दो वर्षीय बेटे ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो मकान मालिक ने अंदर नेहा का शव पंखे पर दुपट्टे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस और पति को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल,इंस्पेक्टर सुनगढ़ी जय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फंदे के बीच में ही एक कागज पर सोसाइड नोट रखा हुआ था। जिसमे नेहा ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया था। यह भी लिखा था कि उसके पति उस पर रुपयों को लेकर ताने मारते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मृतका के पिता परमानंद बहेड़ी से आ गए हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर फिलहाल नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।