पटना। बिहार के मुख्यमंत्री कहते हैं बिहार में कानून का राज है लॉं इन ऑर्डर कायम है वही बिहार के हर जिलों में अपराधियों द्वारा लॉ इन ऑर्डर की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने में पूरी तरह फेल होती नजर आ रहा है। नया मामला राजधानी पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी को गोली मारने का है। संतोष कुमार नाम नाम के व्यापारी को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। व्यापारी के पेट में गोली लगी। घायल व्यक्ति संतोष कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर छानबीन कर रही है। मालूम हो कि 2 सप्ताह पूर्व विक्रम के बड़े कारोबारी से रंगदारी की मांग की गयी थी। इसके बाद गोलीबारी भी की गई 1 सप्ताह पहले प्रचार इलेक्ट्रॉनिक के मालिक मनोज कुमार से रंगदारी की मांग की गई थी नही देने पर गोलीबारी भी की गयी थी। बापजी गिरोह से विक्रम के सभी कारोबारियों मे दहशत का माहौल बना हुआ है। बापजी गिरोह ने सभी कारोबारियों से चार-चार लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। आपको बता दें… राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र , बिक्रम थाना क्षेत्र , बिहटा थाना क्षेत्र , इन थाना क्षेत्रों में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
रिपोर्टर- सियाराम कुमार