संजय वर्मा/नवादा!! जिले के रोह प्रखंड अन्तर्गत बेनीपुर ग्राम निवासी रामचन्द्र प्रसाद के पुत्रबधू व रामलाल इंटर विद्यालय तारगीर के समाजिक विज्ञान अध्यापिका विनीता प्रिया ने मगध विश्वविद्यालय बोधगया से “महात्मा गांधी का सामाजिक चिंतन” (एक अध्ययन) बिषय पर शोध के पश्चात पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित इतिहास विभाग में वायभा हुआ। जिसमें सामाजिक विज्ञान के दिन डॉ. उमापति सिंह, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार, सिद्दू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के बाह्य परीक्षक डॉ. जे.दास, शोध निर्देशक मगध विश्वविद्यालय बोधगया के सेवानिवृत्त प्रध्यापक डॉ. भरोसा प्रसाद सिंह, इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार आदि उपस्थित थे। विनीता प्रिया ने पीएचडी की उपाधि मिलने का श्रेय अपने पिता सिध्देश्वर प्रसाद, माता सुमित्रा सिन्हा, पति रविंद्र कुमार, शिक्षक भाई अविनाश कुमार निराला, शिक्षका बहन रेणु सिन्हा, संगीता सिन्हा, डॉ सुधीर कुमार को दी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।