संजय वर्मा/नवादा!! नगर के अंदर बाजार स्थित मिडिल स्कूल के पास खाना बनाने के क्रम में रसोई गैस लिक करने से एक मकान में आग लग गया। जिसमें अनाज, कपड़े, बर्तन एवं छप्पर तथा छठ व्रत के लिए लाया गया सामग्रियां आदि जलकर राख हो गया। आग लगी में किसी व्यक्तियों क़ो शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार अंदर बाजार निवासी संतोष कुमार की पत्नी ममता देवी घर में खाना बना रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गया। आग की लपटें इतनी अधिक थीं कि देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने चपेटे में ले लिया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग दौड़े औऱ पानी से आग पर काबू पाया। गृह स्वामी संतोष ने बताया कि इस आगलगी में लगभग एक लाख की सम्पति जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि संतोष कुमार एक निर्धन परिवार से थे। जिनको आगलगी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।