संजय वर्मा/नवादा!! नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर अबैध तरीके से संचालित तीन आरा मशीन को जब्त किया गया। साथ ही साथ संचालको के विरूद्ध कार्रवाई गई। यह कार्रवाई बुधवार को बस्तीबिगहा में भोला मिस्त्री, ओड़ो गांव जाने बाली रोड में कुलदीप मिस्त्री के अलावा जफरा मुसहरी मेंं राजेश मिस्त्री का आरा मशीन पर किया गया। हिसुआ वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) संजय कुमार के नेतृत्व में सीओ कुमार विमल प्रकाश, फोरेस्टर रामनारायण दास व थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव पुलिस बल के सहयोग से यह कार्रवाई की। वन विभाग के द्वारा कार्रवाई को देखते ही संचालक अपना आरा मशीन को छोड़कर फरार हो गये। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर तमाशाबीन बने रहें। कार्रवाई को देखते ही अबैध तरीके सें आरा मशीन चलाने बाले संचालको में हड़कम्प देखा जा रहा है। अधिकारियों ने जब्ती के दौरान जेसीबी मशीन से टै्रक्टर पर सभी समान को लाद लिया। मौके पर लकड़ी चीरने बाला आरा मशीन, डीजल इंजन समेत अन्य समानों को जब्त किया। आरा मशीन पर शिशम, सागवान, आम समेत अन्य बेशकीमती लकडि़यां पाये गये। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी कुमार ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के तीन आरा मशीन के विरू़द्ध कार्रवाई की गयी है,साथ ही साथ आगे भी कार्रवाई की जायेगी। अवैध तरीके से आरा मशीन का संचालन किया जा रहा था जो गैर कानूनी है। संचालकों के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मामला दर्ज किया जायेगा।