संजय वर्मा/नवादा!! हिसुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बजरा ग्राम में मंगलवार की दोपहर ठंड के कारण अलाव जलाकर हाथ सेंकने के क्रम में एक वृद्धा बुरी तरह झुलस गयी। जिसे ईलाज के लिए हिसुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय वृद्धा प्रमिला देवी बजरा ग्राम निवासी जयराम सिंह की मां है। उन्होंने बताया कि आग जलाकर हाथ सेंकने के क्रम में वह झुलस गई। जिसका इलाज स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ में हो चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि झुलसने के कारण महिला के शरीर के चमड़े जले हैं। बहरहाल महिला की हालत खतरे बाहर है।