प्रमोद पासवान,बोकारो/झारखण्ड!! बोकारो में बंद पड़ी एक कोयला खदान से महिला का शव बरामद हुआ है। शव पानी में तैर रहा था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शव को स्थानीय लोगों ने देखा तब इसकी सूचना गांधीनगर थाना को दी गयी। थाना प्रभारी आरबी सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे गोताख़ोरों से शव को बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय बबीता देवी पत्नी बासुदेव नायक के रूप में हुयी है। बबीता देवी सीसीएल के खासमहल में कार्यरत थी। बबीता देवी 30 जुलाई की रात से अपने घर से लापता हो गयी उसकी खोजबीन लगातार की जा रही थी। पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला और आज बंद खदान के पानी में तैरता हुआ उनका शव मिला मृतिका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और इसका इलाज चल रहा था।