नागेन्द्र कुमार/झारखंड!! लोहरदगा में सुदेश कुमार महतो ने जनादेश सभा में गाँव चौपाल से सरकार चलाने का संकल्प लिया। महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज के सपने को धरातल पर उतारने को पार्टी निरंतर सक्रिय है। सुदेश ने कहा कि गाँव के चौपाल को मजबूत करना है। नदियों को जोड़कर हर खेत को पानी देना है। स्कूल, अस्पतालों की सुविधाओं से ही झारखंड संवरेगा। चुनाव में लोगों के विचारों, आकांक्षाओं के अनुसार सरकार बनानी है। झारखंड की लोक संस्कृति, विरासत को जीवित रखना है। माटी की पार्टी आजसू सदा जनभावनाओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि नीरू शांति भगत की लड़ाई लोहरदगा के जनता की लड़ाई है। झारखंड में निष्पक्ष और स्थायी सरकार बनाने के लिए महतो ने जनता से आजसू पार्टी के चुनाव चिन्ह केला छाप पर ईवीएम मशीन में बटन दबाने की अपील किया।