बृजेश कुमार नाबरिया/जयपुर!! मेंगो होटल, राजापार्क जयपुर में फीमेल रन प्रतियोगिता की संयोजिका संगीता गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जयपुर में पहली बार 6 से 10 हजार महिलाएं दौड़ में हिस्सा लेने जयपुर आयी। नोबल एक्टिविटीज एवम् सोशल अवेयर नेस (नासा) संस्था द्वारा गुलाबी नगर, जयपुर में रविवार 15 सितंबर 2019 को सुबह 6:00 बजे अल्बर्ट हॉल के साउथ गेट से गांधी सर्किल, गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक फीमेल रन आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित बेटी, स्वस्थ नारी, सशक्त महिला, समृद्ध मातृशक्ति था।कार्यक्रम की संयोजिका संगीता गर्ग ने बताया कि फीमेल रन महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित की गयी थी। फीमेल रन में ड्रेस कोड लाइट पिंक और वाइट कलर रखा गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। संगीता गर्ग ने बताया कि फीमेल रन में फिल्म अभिनेता अकबर खान, प्रदेश के कई मंत्री और विधायक के साथ मुख्य सचिव डी बी गुप्ता , संभागीय आयुक्त केसी वर्मा, जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव सहित कई महिला अधिकारी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजन में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 51सौ रुपये, तीसरा पुरस्कार 21सौ रुपये एवं अन्य प्रथम ढाई सौ प्रतिभागियों को मेडल दिए गए। इसके अलावा अन्य एक्टिविटी के रूप में लाइव पेंटिंग, जुंबा, साइन कैंपेन रहे। एवं बेस्ट स्लोगन ऑफ बेस्ट ग्रुप का अवार्ड भी दिया गया।