बृजेश कुमार नावरिया/जयपुर!! गुरुद्वारा हिदा की मोरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महान गुरुमत समागम का आरम्भ सुबह श्री अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद शुरू किया गया 34वां महान गुरुमत समागम सिख समाज के मार्गदर्शन बाबा ठाकुर सिंह के आशीर्वाद से किया गया। वाहे गुरु वाहे गुरु के जाप के बाद गुरु का दर्शन देख देख जीवा शब्द गाकर भाई करनैल सिंह दिल्ली वाले ने संगत को निहाल किया। समागम सिंह साहिब गुरुबचन सिंह जी,जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के सानिध्य में आयोजित किया गया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।