जयपुर। प्रदेश के विद्याधर नगर इलाके में युवती से शादी का झांसा देकर करीब 2 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने मामला दर्ज कराया कि गुडगांव निवासी दिनेश यादव ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया हैं कि, आरोपी स्कूल के समय से ही परिचित था, और कॉलेज के लिए जयुपर आने पर आरोपी युवक भी जयुपर आ गया। यहां स्कुल समय से परिचित होने का फायदा उठाकर सीकर रोड स्थित होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने की बात कहकर करीब 2 साल तक कई बार दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली हैं, जिसके बाद पीड़िता ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
-मुकेश गुप्ता