श्यामलाल खटीक/दूदू!! डाँ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण एव सम्मान समारोह का आयोजन अशोकपुरा सोडाला जयपुर मे रखा गया। मुर्ति का अनावरण पालीवाल चौराहा अशोक पुरा मे किया गया। प्रतिमा का अनावरण मूर्ति पर माला व फुल एव दिपक जलाकर मुख्य अतिथि प्रताप सिहं खाचरिवास कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार ने किया। इस अवसर पर अनिल गोठवाल, पूर्व आर पी एस विनोद जाखड, पूर्व छात्र सघं अध्यक्ष विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान श्यामलाल खटीक युवा प्रकोष्ठ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दूदू गौरव लाडना, दलित रक्षा प्रहरी जिलाध्यक्ष जयपुर शहर व अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रतिमा अनावरण के बाद प्रताप सिहं खाचरिवास ने कहा “देश कोई राजनीति दलो से नहीं चलता है देश बाबा साहब अम्बेडकर के लिखे हुए संविधान से चलता है उसने पूरे देश के लिए संविधान लिखा है। इस संविधान से सभी वर्ग के लोगों को समता अधिकार मिलता है”।