राजेश शर्मा/जयपुर!! पुलिस कमिश्नरेट के महिलाशक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों व कानूनों के बारे में सजग कराने एवं महिला अपराधों में कमी लाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इसी निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला में सांगानेर स्थित एस.एस. जैन सुबोध बी. एड. काॅलेज, गर्ल्स काॅलेज व सुबोध पब्लिक स्कूल की 812 छात्राओं ने आत्मविश्वास, तत्परता एव आकस्मिक चुनौतियों को स्वीकार कर अंग संचालन के माध्यम से स्व बचाव की भावना को विकसित करते हुये आत्मरक्षा के गुर सीखे।