वाहिद अली/शाहजहाँपुर!! 27 सितम्बर, शुक्रबार, चिन्मयानंद प्रकरण में रंगदारी के आरोप में बंद कानून की छात्रा से मिलने के लिये राजनीतिक लोगों का सिलसिला शुरू हो गया है। आपको बताते चलें बीते रोज पूर्व सांसद वृन्दा करात, मानी जाने वकील सुहासनी अली ने शाहजहाँपुर जेल जाकर छात्रा से मुलाकात की थी। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में पाँच महिलाओं का शिस्ट मंडल जेल में बंद आरोपी छात्रा से मुलाकात करने पहुँचा। लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात का अवसर नहीं दिया। प्रतिनिधि मंडल के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी थे। इस बात से नाराज होकर प्रतिनिधि मंडल एवम सपा कार्यकर्ताओं ने जेल रोड पर ही धरना प्रदर्शन किया। सरकार और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।