मौ. शुऐब/कोतवाली देहात!! थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम महेश्वरी जट के मदरसा इस्लामिया अरबिया इशाअत उलूम में 71 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, नजम, तराने व भाषण देते हुए गणतंत्र दिवस के दिन पर प्रकाश डाला। संचालन इमाम व खतीब जमा मस्जिद महेश्वरी जट ने किया। मुख्य अतिथि दौलताबाद से तशरीफ लाए हजरात मौलाना फुरकान अहमद साहब रहे। मदरसा नाजिम कारी मौहम्मद उस्मान, प्रिंसिपल शौकत अली, कारी मौहम्मद सद्दाम इमाम मदीना मस्जिद, कलीम अहमद साहब, हाजी मुहम्मद असगर, मौ जावेद, शबील अहमद, मोहम्मद इरशाद आदि लोग शामिल रहे।