संवाददाता-शिवम शर्मा,शाहजहांपुर!! कांट के सरथौली गांव की गीता देवी की गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के बंदरिया गांव निवासी रामवीर ने बताया कि बहन गीता देवी की उम्र 30 साल थी। बहन की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। बहनोई के किसी से संबंध हैं, इसलिए बहनोई आए दिन बहन गीता के साथ मारपीट करता था। बहन को परेशान करता था।
रामवीर ने बताया कि बहन के चार बच्चे हैं। इसके बावजूद भी बहनोई बाज नहीं आया। आए दिन बहनोई बहन को मारने की धमकी देता था। आरोप है कि शनिवार शाम बहनोई ने बहन को मार दिया। सूचना मिलने पर बहन के घर पहुंचा। देखा कि बहन की लाश जमीन पर पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।