सूर्य कान्त गौतम/नगीना!! भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश शाखा तहसील नगीना जनपद बिजनौर की कार्यकारिणी के शपथ एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क नगीना में उपस्थित होकर महात्मा बुद्ध एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात बुद्ध वंदना की गई भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश शाखा जनपद बिजनौर के श्रद्धेय वेद प्रकाश नगर अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा शाखा जनपद बिजनौर द्वारा नगीना तहसील की कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों श्रद्धेय बाबू डूंगर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, सतीश कुमार पूर्व विधायक आदि को कैलेंडर व डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया समारोह में उपस्थित भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश शाखा जनपद बिजनौर के महामंत्री तिलकराज गुरुदयाल बौद्ध प्रांतीय उपाध्यक्ष देव जगराम सिंह बौद्ध गंगाराम बौद्ध तथा भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश शाखा तहसील नगीना के अध्यक्ष कमल सिंह, सचिव जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी श्रद्धेय विक्रम सिंह बौद्ध श्रद्धेय सूर्यकांत गौतम आदि ने बाबा साहब वह महात्मा बुद्ध की धम्म विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी माननीय हरपाल सिंह, विक्रांत, प्रीतम सिंह, हरीश टेलर, अशोक कुमार, कैलाश चंद, राम प्रसाद, ओम प्रकाश, राजपाल सिंह, मेघराज सिंह, प्रेम सिंह, शीशराम सिंह, महेंद्र सिंह, हेतराम सिंह, गिरधारी सिंह, धर्मपाल सिंह, राम सिंह, फौजी, नरेश कुमार, बाबू देव इत्यादि उपस्थित रहे।