अश्विन यादव/उज्जैन!! स्वर्गीय लाल अमरनाथ की स्मृति में रावण दहन का आयोजन सालों प्रतिवर्ष लगातार दशहरा मैदान पर आयोजित किया जाता है। करीब 101 फ़ीट लंबा रावण का पुतला यहा स्थापित किया जाता है और विजय दशमी के दिन पुतले का दहन किया जाता है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाते हैं। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से सभी सुरक्षा प्रदान करती है। हर साल मैदान में जनता की भारी भीड़ जुटती है।