• Login Bvirodh
  • support & Complaints
  • Bank Details
Friday, May 20, 2022
Delhi Crime Press
  • HOME
  • LIVE TV
  • MOVIE MASALA
  • LIFESTYLE
  • TRENDING
  • CONTACT US
  • READ E-PAPER
No Result
View All Result
  • HOME
  • LIVE TV
  • MOVIE MASALA
  • LIFESTYLE
  • TRENDING
  • CONTACT US
  • READ E-PAPER
No Result
View All Result
Delhi Crime Press
No Result
View All Result

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नतीजे आने के बाद बवाल, फेंके गए बम

Salman by Salman
October 8, 2018
in TRENDING, उत्तर प्रदेश, सुनिए तो सरकार
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इलाहाबाद (पवन पांडेय),   पूरब के ऑक्सफोर्ड के नाम से विख्यात इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव काफी गहमागहमी के बाद कल सम्पन्न हो गए। देर रात इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत चार संघटक महाविद्यालयों में मतदान का परिणाम भी आ गया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के फिर अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा (सछास) ने कब्जा जमाया है। उदय प्रकाश यादव (3698) विजयी हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) के अखिलेश यादव (2157) ने जीत दर्ज की है। महामंत्री पद भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खाते में गया है।इसके शिवम सिंह (2823) विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर सछास के सत्यम सिंह सनी (3199) मत पाकर विजयी रहे। सांस्कृतिक सचिव पद पर एनएसयूआइ के आदित्य सिंह (1832) ने विजय का वरण किया।

मतदान में करीब 48 फीसदी छात्रों ने हिस्सा लिया था। रात करीब डेढ़ बजे घोषित हुए नतीजों में अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के उदय प्रकाश यादव को विजेता घोषित किया गया। उदय ने एबीवीपी के अतेंद्र सिंह को 774 वोट से हराया। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अखिलेश यादव को जीत हासिल हुई। महामंत्री के पद पर एबीवीपी के शिवम सिंह को जीत मिली।

शिवम ने सपा छात्र सभा के राहुल को 270 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव पद पर छात्र सभा के सत्यम सिंह ने एबीवीपी के चंदन कुमार को 952 वोट से हराकर जीत दर्ज की। सांस्कृतिक मंत्री पद पर एनएसयूआई के आदित्य सिंह को जीत हासिल हुई।

इसके अलावा सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ के परिणाम में आशुतोष त्रिपाठी, इलाहाबाद डिग्री कालेज (एडीसी) में अविनाश शुक्ल, ईश्वर शरण में राकेश यादव और श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में ऋतुराज सिंह छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए।

सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर आशुतोष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद राशिद, महामंत्री पद पर करन त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री पद पर बृजराज वर्मा और सांस्कृतिक सचिव पद पर आदेश मिश्र निर्वाचित हुए। यहां अध्यक्ष व सांस्कृतिक सचिव के प्रत्याशी एबीवीपी पैनल से जीते हैं।

इलाहाबाद डिग्री कालेज (एडीसी) में अविनाश शुक्ल ने अध्यक्ष, दिव्यांशु सिंह उपाध्यक्ष, वरुण ध्यानी ने महामंत्री पद, शिवानी मिश्रा ने संयुक्त सचिव पद तथा शिवम शुक्ल ने सांस्कृतिक सचिव पद पर जीत दर्ज की है। यहां एबीवीपी के पैनल पर दिव्यांशु, शिवानी व शिवम जीते हैं। महामंत्री भी एबीवीपी समर्थित हैं।

ईश्वरशरण डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर राकेश यादव ने जीत दर्ज की है। महामंत्री पद पर सलभ गुंजन सिंह, उपाध्यक्ष पद पर जयसिंह, संयुक्त मंत्री पद पर सौरभ उपाध्याय व सांस्कृतिक सचिव पद पर सचिन सिंह विजयी हुए।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में ऋतुराज सिंह छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर प्रवीन कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष पद पर अंशुमन कुमार गोंड विजयी हुए, जबकि संयुक्त मंत्री पद पर दीपक मौर्य और सांस्कृतिक सचिव पद पर अनीषा पटेल ने जीत दर्ज की।

परिणाम आने के बाद बवाल…

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव परिणाम आने के बाद बवाल शुरू हो गया। विश्वविद्यालय गेट के सामने स्थित केपीयूसी छात्रावास के पास बम फेंका गया।हिंसा और हंगामे के चलते नए पदाधिकारी अपने समर्थकों के बीच जश्न भी नहीं मना सके। हंगामे और आगजनी की वजह से काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। निर्वाचित अध्यक्ष उदय प्रकाश ने हिंसा व आगजनी के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदार ठहराया। हालात को काबू में करने में पुलिस-प्रशासन के अफसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसमें सीओ जख्मी हुए। आरोप है कि हारने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता बम चला रहे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सामने हालैंड हाल छात्रावास में आग लगा दी गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। हॉलैंड हॉल हास्टल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदय प्रकाश के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश यादव समेत आठ लोगों के कमरे आग के हवाले कर दिए गए।

यहां बमबाजी में दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह समेत 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जिन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंचीं।

Previous Post

झूठी है मसाला कंपनी MDH के मालिक महाशय धर्मपाल की निधन की ख़बर

Next Post

मुज़फफ़रनगर: मारुति कार में लगी आग

Salman

Salman

Next Post
मुज़फफ़रनगर: मारुति कार में लगी आग

मुज़फफ़रनगर: मारुति कार में लगी आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Delhi Crime Press Channel

RECENT POST

बिहार: प्रखंड मुख्यालय जानेवाली सड़क जर्जर व बदहाल

बिहार: रंगदारी वसूली के दौरान व्यवसायी पर फायरिंग करने वाले 6 गिरफ्तार

September 10, 2021
कन्नौद: पर्यावरण बचाने  के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंप ज्ञापन

कन्नौद: पर्यावरण बचाने  के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंप ज्ञापन

September 10, 2021

प्रतापगढ़: रिटायर सिपाही पर गांव के दबंगों ने किया हमला, बनाया दबाव

July 30, 2021
  • Home
  • Bank Details
  • Contact Us!
  • Download
  • LIVE TV
  • survey
  • Art
  • baat
  • Featured
  • Mainland
  • Movie Masala
  • Nagaland
  • News
  • Delhi
  • Trending
  • Science
  • Technology
  • Video
  • World news
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • ओड़ीशा
  • केरला
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जनहित की ख़बर
  • झारखण्ड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली क्राइम प्रेस
  • देश – विदेश
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बात पते की
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सुनिए तो सरकार
  • सूचना
  • हरियाणा
  • हिमचाल
  • हिमाचल
  • हेल्थ टिप्स
Visitors
  • 8
  • 309
  • 75

© 2020-2021 – Design By delhi crime press wa bhrashtachar virodhi morcha .

  • Home
  • Bank Details
  • Contact Us!
  • Download
  • LIVE TV
  • survey
  • Art
  • baat
  • Featured
  • Mainland
  • Movie Masala
  • Nagaland
  • News
  • Delhi
  • Trending
  • Science
  • Technology
  • Video
  • World news
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • ओड़ीशा
  • केरला
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • जनहित की ख़बर
  • झारखण्ड
  • तेलंगाना
  • दिल्ली क्राइम प्रेस
  • देश – विदेश
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बात पते की
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सुनिए तो सरकार
  • सूचना
  • हरियाणा
  • हिमचाल
  • हिमाचल
  • हेल्थ टिप्स
Visitors
  • 8
  • 309
  • 75
© 2020-2021 – Design By delhi crime press wa bhrashtachar virodhi morcha.
No Result
View All Result
  • Home
  • Trending
  • India-News
  • Movie masala
  • Contact Us!
  • Bank Details
  • Read e-paper
  • Login Bvirodh
  • support & Complaints

.