राम हरी/अलीगढ़!! गोंडा के ग्राम नगला जुझार मुरवार में पशु चोरों ने 2 भैंस खोल कर ले गए। नेत्रपाल पुत्र घूरे सिंह अपने घेर पर सो रहे थे। रात 1:00 बजे देखा तो पशु बंधे हुए थे। देवेंद्र पुत्र बहादुर अपने खेत में पानी लगा रहे थे। रात के 2:00 बजे उन्होंने टाटा 407 को गांव के बाहर खड़े हुए देखा। थोड़ी देर बाद टाटा 407 चली गई। सुबह जब नेत्रपाल अपने पशुओं को चारा डालने जगा तो देखा कि दोनों पशु गायब हैं। उन्होंने पशुओं को इधर-उधर ढूंढा तो पता चला रात के वक्त चोर टाटा 407 लेकर आए थे और पशुओं को उसमें भर कर ले गए। गांव वालों को पता भी नहीं चला दोपहर को नेत्रपाल पुत्र घूरे सिंह ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी।